शेयर बाजारों को रास नहीं आई RBI की 'शक्ति', सेंसेक्स 192 अंक लुढ़का, 11,600 से नीचे
Equity tips:- बैंकिंग सेक्टर में रही सबसे बड़ी गिरावट, यस बैंक के शेयर 2 फीसदी टूटे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक को लेकर गवर्नर शक्तिकांता दास की ओर से की गई रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कटौती भी शेयर बाजारों को रास नहीं आई। दरों में कटौती के बाद निवेशकों में छाई बिकवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 192 अंक लुढ़ककर 38,684 अंकों पर बंद हुआ। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 46 अंकों की गिरावट के साथ 11,598 अंकों पर बंद हुआ। बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट RBI की ओर से ब्याज दरों में कटौती का बुरा असर सबसे ज्यादा बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर पड़ा। सेंसेक्स में निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक यस बैंक के शेयर 2.05 फीसदी तक टूटकर 268.15 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुए। इशके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा,...